यदि आपने लोन के लिए अप्लाय किया है, या बैंक अकाउंट खुलावाया है या फिर एसआईपी जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट में इंवेस्ट किया है, तो आपने गौर किया होगा कि बार बार केवायसी वेरिफिकेशन कि जरूरत पड़ती है। ऐसा बार बार होने से काम में देरी होती है और यहीं पर सेंट्रल केवायसी काम आती है जो प्रक्रिया को आसान बना देती है।
सीकेवायसी (सेंट्रल नो यॉर कस्टमर) एक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम होता है, जो लोगों एक बार में अपनी केवायसी पूरी करने और उसे अलग अलग बैंक/एनबीएफसी में इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। यह 'सीकेवायसी रजिस्ट्री' नाम के एक यूनिफाइड डेटाबेस के जरिए काम करता है जहां ग्राहकों की वेरिफाइड कस्टमर डीटेल्स सुरक्षित रखी जाती है और मान्यता प्राप्त बैंक/फाइनेंस कंपनियां इसे देख सकतें हैं।
यदि एक बार आपका 'सेंट्रल नो योर कस्टमर' पूरा हो जाता है तो फिर बैंक, एनबीएफसी और अन्य संस्थान हर बार नए डॉक्यूमेंट्स मांगे बिना आपकी केवायसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।
क्यों जरूरी है सीकेवायसी?
यह 14 नंबरों का एक यूआईडी नंबर होता है जो रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद जारी किया जाता है। इससे इस बात की पुष्टि हो जाती है कि आपकी केवायसी सेंट्रल सिस्टम में अपडेट हो गई है।
ये इसलिए महत्वूपर्ण है क्योंकि:
- आप बार-बार केवायसी डॉक्यूमेंट्स जमा कराने से बच जाते हैं
- लोन, अकाउंट और इनवेंस्टमेंट की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू हो जाती है
- डॉक्यूमेंटेशन में होने वाली गलतियां और दोहराव कम होते हैं
- इससे आइडेंटिटी वेरिफिकेशन की एक स्टैंडर्डाइज्ड प्रक्रिया तैयार हुई है
- इससे बैंक/एनबीएफसी के कामकाज में सुधार हुआ है
सीकेवायसी कैसे प्राप्त करें?
बैंक/एनबीएफसी द्वारा सेंट्रल रजिस्ट्री में आपकी केवायसी डीटेल्स वेरिफाय और अपलोड किए जाने के बाद एक नंबर जनरेट होता है।
सीकेवायसी नंबर प्राप्त करने तरीके
- बैंक,एनबीएफसी या फाइनेंस कंपनी जाएं।
- अपना पैन,आधार और एड्रेस प्रूफ जैसे केवायसी डॉक्यूमेंट्स जमा कराएं।
- बायोमैट्रिक या ओटीपी बेस्ड आइडेंटिटी वेरिफिकेशन पूरा करेें।
- बैंक/एनबीएफसी आपका डेटा सेंट्रल नो यॉर कस्टमर में अपलोड कर देते हैं।
- वेलिडेशन के बाद नंबर जनरेट हो जाता है।
नोट: आमतौर पर सेंट्रल केवायसी नंबर आपको लोन देने वाले बैंक/एनबीएफसी से मिलता है या आप सीकेवायसी वेबासाइट पोर्टल पर पैन नंबर डालकर भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।
सीकेवायसी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जानकारी
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि आपकी पहचान एक बार वेरिफाय हो जाए और भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए एक सेंट्रल सिस्टम में सुरक्षित रहे।
सीकेवायसी पंजीकरण
- यह प्रक्रिया तब शुरू होती है जब आप किसी बैंक/एनबीएफसी को अपने केवायसी डॉक्यूमेंट्स जमा करते हैं।
- इसमें आपकी पहचान और घर के पते का वेरिफिकेशन शामिल होता है।
- डेटा को सेंट्रल केवायसी सिस्टम में अपलोड किया जाता है।
- मंजूरी मिलने पर एक यूनीक 'सेंट्रल केवायसी नंबर' जनरेट होता है।
ऑनलाइन सीकेवायसी रजिस्ट्रेशन
- यह सुविधा कुछ चुनिंदा बैंकों और एनबीएफसी के माध्यम से उपलब्ध है।
- इसमें आधार-बेस्ड ओटीपी ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल होता है।
- इसमें बहुत कम डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है।
- ऑफलाइन के मुकाबले ये काफी तेज तरीका है।
लोन आवेदन की आसान शुरुआत
ऑफलाइन सीकेवायसी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- बैंक/एनबीएफसी की ओर से दिए गए फॉर्म को भरें।
- सेल्फ-अटेस्टेड आईडी और अपने घर के पते का प्रूफ अटेच करें।
- डॉक्यूमेंट्स को बैंक/एनबीएफसी में जमा करें।
- रजिस्ट्री में अपलोड करने से पहले वेरिफिकेशन पूरा किया जाता है।
ऑफलाइन सीकेवायसी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- पैन कार्ड (ट्रांजेक्शन के लिए जरूरी)।
- आधार कार्ड (पहचान और पते के वेरिफिकेशन के लिए)।
- पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, नरेगा द्वारा जारी जॉब कार्ड, नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) द्वारा जारी लेटर।
सीकेवायसी रजिस्ट्री और वेरिफिकेशन प्रक्रिया
सेंट्रल केवायसी रजिस्ट्री एक सेंट्रल सिस्टम है, जो केवायसी डेटा को एक स्टैंडर्डाइज्ड तरीके से स्टोर और मैनेज करता है।
क्या होती है सीकेवायसी रजिस्ट्री?
सीकेवायसी रजिस्ट्री एक सेंट्रलाइज्ड डिजिटल रिपॉजिटरी है, जहां ग्राहकों के केवायसी रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से स्टोर और मेंटेन रखे जाते हैं।
सेंट्रल केवायसी रजिस्ट्री की भूमिका
- हर व्यक्ति के लिए एक ही केवायसी रिकॉर्ड बनाए रखती है।
- नंबर आवंटित करती है और उनका प्रबंधन करती है।
- अधिकृत संस्थानों को सुरक्षित एक्सेस प्रदान करती है।
- पूरे फाइनेंशियल सिस्टम में एक समान अनुपालन सुनिश्चित करती है।
सीकेवायसी डेटा को कैसे स्टोर और वेरिफाय किया जाता है?
- डेटा को डिजिटल रूप से एन्क्रिप्टेड फॉर्मेट में स्टोर किया जाता है।
- ऑफिशियल आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट्स का उपयोग करके वेरिफाय किया जाता है।
- ऑनबोर्डिंग प्रक्रियाओं के दौरान क्रॉस-चेक किया जाता है।
- इसका एक्सेस केवल रेगुलेटेड संस्थाओं तक ही सीमित होता है।.
सीकेवायसी डीटेल्स अपडेट करना
- बैंक या एनबीएफसी के माध्यम से अपडेट करने की रिक्वेस्ट सबमिट करें।
- बदलाव कराने के लिए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स दें।
- बदलाव करने से पहले अपडेट की गई जानकारी का वेरिफिकेशन किया जाता है।
- ये बदलाव सेंट्रल केवायसी का उपयोग करने वाले सभी संस्थानों में अपडेट हो जाते हैं।.
सीकेवायसी कार्ड का मतलब और उपयोग
सीकेवायसी कार्ड एक ऑफिशियल रिकॉर्ड है, जो यह पुष्टि करता है कि आपका केवायसी सेंट्रल सिस्टम में रजिस्टर्ड है और जरूरत पड़ने पर बैंक/एनबीएफसी इसे देख सकते हैं।
क्या होता है सीकेवायसी कार्ड?
सीकेवायसी कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसमें आपका सीकेवायसी नंबर और कुछ जरूरी पर्सनल डीटेल्स होती हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि आपकी केवायसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आपका डेटा सेंट्रल रजिस्ट्री में स्टोर है।
सीकेवायसी कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
आप इन स्टेप्स के इस्तेामल से अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सेंट्रल केवायसी रजिस्ट्री पोर्टल या किसी अधिकृत सेवा प्रदाता के पास जाएं।
- अपना पैन नंबर या सीकेवायसी नंबर दर्ज करें।
- अपनी आइडेंटिटी का ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- सीकेवायसी कार्ड को एक्सेस करें और उसे डाउनलोड करें।
सीकेवायसी कार्ड पर दी गई जानकारी
इस कार्ड में आमतौर पर नीचे बताई गई जानकारी शामिल होती है:
- सीकेवायसी नंबर।
- ग्राहक का पूरा नाम।
- जन्म तिथि।
- रजिस्टर्ड एड्रेस।
- पहचान संबंधी चीजें।.
सीकेवायसी कार्ड के फायदे
इस कार्ड से नीचे बताई गई सुविधाओ से फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन आसान हो जाते हैं:
- सेंट्रल सिस्टम में केवायसी पूरा होने का प्रूफ।
- बैंक/एनबीएफसी के साथ जुड़ने की प्रक्रिया में तेजी।
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स जमा करने की कम झंझट।
- विभिन्न संस्थानों में वेरिफिकेशन की प्रक्रिया का तेज और एकसमान होना।
ग्राहकों के लिए सीकेवायसी के फायदे
सीकेवायसी, फाइनेंशियल सर्विसेज तक पहुंचने के लिए सबसे बड़ी बाधाओं में से एक रिपीट वेरिफिकेशन को दूर करता है। इससे ये तय होता है कि विभिन्न संस्थानों में आपकी पहचान के उपयोग कैसे किया जाता है।
- एक बार बार केवायसी होने के बाद, बैंकों, एनबीएफसी और फाइनेंशियल प्लेटफ़ॉर्म्स ये सभी जगह काम आ जाती है।
- बिना किसी देरी के लोन, अकाउंट और निवेश की प्रक्रिया का तेजी से तेजी पूरी हो जाती है।
- हर नए आवेदन के समय कागजी कार्रवाई का बोझ कम हो जाता है।
- स्टैंडर्डाइज्ड वेरिफिकेशन से एप्लिकेशन रिजेक्ट होने का जोखिम कम हो जाता है।
- आपके फाइनेंशियल आइडेंटिटी रिकॉर्ड में ज्यादा सटीकता और स्थिरता आती है।
नोट: सीकेवायसी, ना केवल बैंक/एनबीएफसी के कामकाजों को आसान बनाया है, बल्कि इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि फाइनेंशियल सर्विसेज तक आपकी पहुंच ज्यादा स्मूद, तेज और भरोसेमंद हो।
और पढ़ें: एस.के फाइनेंस के साथ अपना केवायसी कैसे अपडेट करें
सीकेवायसी फीस, रूल्स और गाइडलाइंस
यह एक रेगुलेटेड फ्रेमवर्क के भीतर काम करता है, ताकि बैंक/एनबीएफसी में ग्राहकों का वेरिफिेकेशन सुरक्षित, स्टैंडर्डाइज्ड और अच्छी तरीके से हो सके।
- ग्राहकों के लिए रजिस्ट्रेशन आमतौर पर निःशुल्क होता है, क्योंकि यह बैंक/एनबीएफसी द्वारा पालन किए जाने वाले अनिवार्य नियमों का हिस्सा है।
- बैंक/एनबीएफसी के लिए यह जरूरी है कि वे सीकेवायसी नंबर जनरेट करने से पहले, वेरिफाइड कस्टमर डेटा को सेंट्रल केवायसी रजिस्ट्री में अपलोड करें।
- पहचान और पते का सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन होने के बाद ही एक यूनिक नंबर दिया जाता है।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान, ग्राहकों को ऑथेंटिकेशन के लिए पैन और आधार जैसे वेलिड डॉक्यूमेंट्स देने होते हैं।
- वेरिफिकेशन की प्रक्रिया ओटीपी-बेस्ड, बायोमेट्रिक या डॉक्यूमेंट-बेस्ड वेरिफिकेशन जैसे तरीकों से पूरी की जाती है।
- अगर जानकारी में कोई गड़बड़ी होती है या गलत जानकारी दी जाती है, तो सीकेवायसी प्रक्रिया को रिजेक्ट किया जा सकता है या इस काम में देरी हो सकती है।
- सीकेवायसी डेटा को एक सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड फॉर्मेट में रखा जाता है, और इसे केवल अधिकृत बैंक/एनबीएफसी ही एक्सेस कर सकते हैं।
- एक ही सीकेवायसी रिकॉर्ड का इस्तेमाल कई बैंकों और एनबीएफसी में किया जा सकता है, जिससे बार-बार वेरिफाय कराने की जरूरत नहीं पड़ती।
नोट: हमेशा यह देखें कि आपके द्वारा दी गई जानकारी आपके ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स से मैच करती हो, ताकि सीकेवायसी प्रक्रिया में कोई देरी ना हो या एप्लिकेशन रिजेक्ट ना हो जाए।
सीकेवायसी से जुड़ी आम समस्याएं और उनके समाधान
वैसे तो 'सेंट्रल नो योर कस्टमर' प्रक्रिया केवायसी को आसान बनाती है, फिर भी रजिस्ट्रेशन या वेरिफिकेशन के दौरान कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
सीकेवायसी ना मिलना या अपडेट न होना
- प्रोसेसिंग में देरी के कारण ऐसा हो सकता है।
- हो सकता है कि आपका डेटा अभी तक रजिस्ट्री में अपलोड न हुआ हो।.
सीकेवायसी में गलत डीटेल्स
- नाम, पता या पहचान से संबंधित जानकारी में गलतियां।
- गलत डॉक्यूमेंट्स जमा करने के कारण ऐसा हो सकता है।
सीकेवायसी नंबर जनरेट होने में देरी
- वेरिफिकेशन के पेंडिंग काम या अधूरे डॉक्यूमेंट्स के कारण।
- इसमें प्रोसेसिंग के लिए अतिरिक्त समय लग सकता है।.
सीकेवायसी से जुड़ी समस्याओं को कैसे ठीक करें?
सीकेवायसी से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए, अपनी डीटेल्स की पहचान करने, उसे ठीक करने और वेरिफाय करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने बैंक या एस.के फाइनेंस जैसी एनबीएफसी से संपर्क करें, जहां सीकेवायसी की सुविधा उपलब्ध है, ताकि आप इसका करंट स्टेटस जान सकें और समस्या का सही कारण पता कर सकें।
- अपने पैन नंबर या मौजूदा नंबर का उपयोग करके ये देख लें कि सिस्टम में आपका सेंट्रल केवायसी रिकॉर्ड मौजूद है या नहीं।
- यदि नाम, पते या पहचान से संबंधित डीटेल्स में कोई गलती है, तो सही या अपडेट किए गए डॉक्यूमेंट्स जमा करें।
- यदि संबंधित बैंक/एनबीएफसी की जरूरत हो, तो ओटीपी, बायोमेट्रिक या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए दोबारा वेरिफिकेशन पूरा करें।
- सुधार कर लेने के बाद बैंक/एनबीएफसी से आपकी डीटेल्स को रजिस्ट्री में फिर से अपलोड या अपडेट करने की अर्जी दें।
- जब तक सीकेवायसी नंबर जनरेट ना हो जाए या सफलतापूर्वक अपडेट ना हो जाए, तब तक लगातार इसके स्टेटस को ट्रैक करते रहें।
- यदि आपका पिछला आवेदन अस्वीकार कर दिया गया था या उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, तो सीकेवायसी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को फिर से शुरू करें।.
सीकेवायसी, केवायसी और ईकेवायसी के बीच अंतर
| फीचर | सीकेवायसी | केवायसी | ईकेवायसी |
| सिस्टम टाइप | सेंट्रलाइज्ड | संस्थान पर आधारित | डिजिटल वेरिफिकेशन |
| यूसेज | विभिन्न संस्थानों में एक बार | कितनी बार भी | तुरंत वेरिफिकेशन |
| प्रोसेस | स्टैंडर्डाइज्ड | मैनुअल या सेमी डिजिटल | आधार बेस्ड |
| एफिशिएंसी | हाई | मॉडरेट | हाई |
| डॉक्यूमेंटेशन | रजिस्ट्रेशन के बाद कम से कम | बार-बार सबमिशन | कम से कम |
एस.के फाइनेंस में सीकेवायसी लोन प्रोसेसिंग को कैसे तेज बनाता है?
एस.के फाइनेंस में, सीकेवायसी वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आसान बनाता है, क्योंकि इसके जरिए अलग-अलग एप्लिकेशन के लिए बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने की जरूरत नहीं पड़ती।
एक बार जब आपका सेंट्रल केवायसी सिस्टम में अपडेट हो जाता है, तो आपकी वेरिफाइड डीटेल्स सीधे देखी जा सकती हैं। इससे बहुत कम डॉक्यूमेंट्स के साथ लोन का इवेल्यूएशन आसानी से हो जाता है। इससे वेरिफिकेशन प्रक्रिया में समानता आती है और प्रोसेसिंग में देरी नहीं होती है।
डिजिटल कामकाज और एक स्ट्रक्चर्ड वर्कफ़्लो की मदद से, एस.के फाइनेंस यह सुनिश्चित करता है कि सेंट्रल केवायसी के जरिए लोन एप्लिकेशन का अनुभव ज्यादा बेहतर और भरोसेमंद बने। आज ही अपनी नजदीकी एस.के फाइनेंस शाखा पर जाएं।
डिस्क्लेमर
इस ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और सूचना के उद्देश्य से दी गई है। हमारे प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के बारे में पूरी जानकारी के लिए, कृपया अपनी नजदीकी शाखा पर जाएं।


