Car Loan.jpg

इस दिवाली नई या पुरानी कार लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इस दिवाली कैसे खरीदें नई/पुरानी कार? 7 टिप्स और ट्रिक्स रोशनी का त्यौहार दिवाली देश के कोने कोने मेंं मनाया जाने वाले त्यौहारों में से एक है। इसे जीवन में कुछ नया शुरू करने का पर्व भी माना जाता है और इस दौरान काफी ज्यादा खरीदारी की जाती है जिनमें कारें भी शामिल है।यही कारण है कि खासतौर पर लोग दिवाली के त्यौहार पर अपने घर नई कार लाना पसंद करते हैं।

मगर क्या दिवाली के मौके पर ही कार लेना है एक सही फैसला?

इसे ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए ये आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें जिसके जरिए आपको काफी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

दिवाली सीजन के दौरान नई कार लेने के फायदे 

दिवाली सीजन के दौरान नई कार लेने के फायदे कुछ इस प्रकार से है: >

  • प्रीमियम कार ब्रांड्स की ओर से आकर्षक डिस्काउंट्स और ऑफर्स किए जाते हैं पेश
  • कैशबैक और गिफ्ट ऑप्शंस
  • मुफ्त कार एसेसरीज
  • अच्छे डिस्काउंट पर अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज कराने का अच्छा समय
  • कार लोन पर मिलती है आकर्षक ब्याज दर
  • नई कार घर लाने का सबसे बढ़िया समय
  • ऑटोमोबाइल मार्केट में इस समय मिल जाते हैं काफी सारी नई कारों के ऑप्शन

इस दिवाली नई या पुरानी कार लाने के लिए फॉलो करें ये गाइड

चूंकि अब आप दिवाली के मौके पर कार खरीदने के फायदों के बारे में तो जान ही चुके हैं तो आगे डालिए नजर कार खरीदने के प्रोसेस पर और हम आपको गाइड करने जा रहे हैं हर स्टेप्स के जरिए।

1. अपनीपसंदीदा कार को घर लाने के लिए तय कीजिए एक बजट

सबसे पहली बात एक कार के लिए तय कीजिए बजट

आपको सबसे पहले ये तय करना है कि आप पुरानी या नई कार के लिए कितना रूपया खर्च करने को तैयार हैं।बजट को कैलकुलेट करते समय ना केवल कार की कीमत को ही देखें बल्कि इंश्योरेंस,रजिस्ट्रेशन,फ्यूल,ऑयल और स्पेयर पार्ट्स के खर्च का भी ध्यान रखें।

2. नईकारयापुरानी कार के बीच चुनाव करें 

आपको ब्रांड न्यू कार या फिर पुरानी कार में से किसी को चुनना होगा।बजट और जरूरत के हिसाब से आपको दोनों ही ऑप्शंस की खूबियों और कमियों केबारे में भी जान लेना चाहिए।

नई कारों के साथ वॉरन्टी और अश्योरेंस की पेशकश की जाती है मगर ये काफी मंहगीभी साबित होती हैं।दूसरी तरफ पुरानी कारें सस्ती जरूर होती हैं मगर इनकी मेंटेनेंस का खर्च ज्यादा आताहै और ये काफी कम भरोसेमंद होती हैं।

3. कारों के मॉडल्स और ऑप्शंस के बारे में जानें 

आप अपनी जरूरत और बजट को देखते हुए कार मॉडल्स के बारे में पता करें।

इसके लिए आपको इंजन पावर,बैटरी,माइलेज,सेफ्टी फीचर्स,लुक्स और विश्वसीनयता के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।

आजकल एक्सपर्ट्स की ओर से अलग

अलग कारों के रिव्यूज किए जाते हैं जिन्हें आप ऑनलाइन देख सकते हैं।आप इनकी रेटिंग्स और फीचर्स की भी जानकारी ले सकते हैं।

4. दिवाली डिस्काउंट के बाद कार की ऑन रोड कीमत पर भी भावतोल जरूर करें 

भले ही आप चाहे नई कार ले रहों या फिर पुरानी,डील करते वक्त कीमत का मोलभाव करना काफी जरूरी है।

खासतौर पर दिवाली जैसे त्यौहारी सीजन के दौरान कई कार डीलर डिस्काउंट देने के साथ-साथ अन्य आकर्षक ऑफर की पेशकश भी करते हैं।इसलिए दिवाली जैसे मौके पर कार खरीदने से आप काफी पैसों की बचत कर सकते हैं।

5. कारफाइनेंस ऑप्शंस के बारे में पता करें 

अपने कार लोन के लिए फाइनेंसिग ऑप्शंस को देखते समय, विभिन्न बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी जैसे लोन देने वालों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों और लोन चुकाने की शर्तों की तुलना करें।

आपको ऐसे फाइनेंशियल सॉल्यूशन देने वाली कंपनियों की तरफ जाना चाहिए जो आपसे काफी कम डॉक्यमेंट्स की मांग करे और अच्छे ब्याज दर के साथ तेज लोन प्रोसेसिंग की सुविधा दे।

यदि आप बैंक लोन के लिए पात्र नहीं हैं या फिर आपके पास लोन प्राप्त करने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरने का वक्त नहीं तो ऐसी स्थिती में क्या करें?

तो आपको नए भारत की फाइनेंस कंपनी- एस.के फाइनेंस की तरफ जाना चाहिए।

पंजाब के मोहाली के रहने वाले श्री.सुरेन्द्र सिंह को अपने टैक्सी बिजनेस के लिए एक कार की जरूरत थी।तो हमनें न्यूनतम पात्रता मानदंड की मदद से उन्हें कार लोन लेने में मदद की।वह हमारे स्टाफ के सहयोग और स्वागतपूर्ण व्यवहार से बहुत प्रसन्न हुए।

सोर्स

6. व्हीकल के ​फीचर्स और कंडीशन को भी देखें 

कार खरीदने का आखिरी निर्णय लेने से पहले उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर लें। इस दौरान उसका कंफर्ट लेवल,हैंडलिंग और आपकी जरूरत के हिसाब वाली दूसरी चीजों को भी ध्यान से देखें।

कोई पुरानी कार खरीदते समय आपको व्हीकल की वर्किंग कंडीशन और उसमें कोई टूट-फूट की रिपोर्ट के प्रति ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।आपको व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर का इस्तेमाल करते हुए हिस्ट्री भी निकालनी चाहिए ताकि आपको पुरानी किसी दुर्घटना,टाइटल इश्यू और पिछले मालिकाना हक के बारे में पता चल सके।

7. वॉरन्टी और इंश्योरेंस जैसी बातों का भी रखें ख्याल

आपको वॉरन्टी और मेंटेनेंस टर्म्स को भी देखना जरूरी है।कई ऑटोमोबाइल कंपनियां नई कारों पर तीन साल तक की वॉरन्टी देती है।आप चाहे तो उपलब्धता के आधार पर एक्सटेंडेड वॉरन्टी भी खरीद सकते हैं।

पुरानी कारों के लिए बाजार में भी वॉरन्टी के ऑप्शंस उपलब्ध हैं।

साथ ही जरूरी पेपरवर्क की व्यवस्था को सुनिश्चित करें जिनमें सैल लैटर,पुरानी कार की खरीद के लिए टाइटल ट्रांसफर और इंश्योरेंस शामिल है।नई या पुरानी कार को घर ले जाने से पहले इंश्योरेंस कवरेज जरूर लें।

ध्यान रहे कि कार खरीदना एक महत्वपूर्ण और बड़ा निवेश होता है इसलिए अपना समय लें,रिसर्च करें और फिर एक अच्छा निर्णय लें।

कार लोन लेने से पहले ध्यान में रखें ये जरूरी बातें 

कार फाइनेंसिंग ऑप्शंस के बारें जानकारियां लेते वक्त आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए जो इस प्रकार से है:

  1. प्रोसेसिंग फीस: ये वो छोटी सी फीस होती है जो आपको लोन प्रोसेसिंग और उसके पास होने के लिए आपसे ली जाती है। दिवाली जैसे त्यौहार के मौके पर आपको प्रोसेसिंग फीस पर भी डिस्काउंट मिल सकता है।
  2. लोन अमाउंट: कार की टोटल पर्चेज वैल्यू पर कम से कम 10 से 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट देने की कोशिश करें ताकि आपका लोन अमाउंट आप पर ज्यादा बोझ ना बनें। इसके लिए आप अपनी इनकम और मौजूदा ईएमआई और दूसरे खर्चों पर भी गौर करें।
  3. लोन की अवधि: यदि आप हर महीने ज्यादा ईएमआई का भुगतान कर सकते हैं तो लोन चुकाने की समयावधि को कम करा लें। यदि आप लोन टेन्यॉर को लंबा रखना चाहते हैं तो आपको ज्यादा ब्याज देना होगा। हालांकि इससे आपकी ईएमआई कम हो जाएगी।
  4. कार लोन एलजिबिलिटी: कार लोन के लिए बैंकों और फाइनेंस ​कंपनियों द्वारा अपनाए जाने वाले जो मूलभूत पात्रता मानदंड यह है कि आपकी उम्र 18-60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आपके पास दो या उससे अधिक वर्षों की रोजगार स्थिरता होनी चाहिए।

एस.के फाइनेंस में हम ना केवल ना केवल नौकरीपेशा लोगों या व्यापारियों को ही लोन देते हैं बल्कि हम किसानों को भी लोन देते हैं।हमारे यहां पात्रता मापदंड काफी सीमित हैं और हम नई और पुरानी कार खरीदने के लिए 60 महीने की अवधि तक के लिए लोन देते हैं।

हमारे साथ कार लोन अप्लाय करें

5. लोन चुकाने की शर्तें: आपको लोन रीपेमेंट ऑप्शंस और प्री पेमेंट फीस के बारे में पूछताछ कर लेनी चाहिए।लोन देने वाली कुछ संंस्थाएं आपको बचे हुए लोन अमाउंट का केवल कुछ प्रतिशत और केवल एक निश्चित संख्या में समय से पहले भुगतान करने की अनुमति देते हैं।

बेस्ट रेट्स और ऑफर्स पाने के लिए दिवाली पर कार खरीदें 

दिवाली के मौके पर ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ साथ बैंक और फाइनेंस कंपनियों की ओर से आपको डिस्काउंट्स दिए जाते हैं।

कार के मॉडल और फीचर्स से लेकर वारंटी और इंश्योरेंस से जुड़ी शर्तों एवं कार के लोन की अवधि, ब्याज दरों और रीपेमेंट शेड्यूल तक हर चीज के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त करें।ये तमाम चीजें अलग अलग कारों और लोन देने वाली अलग अलग संस्थाओं पर निर्भर करती है।

कार के लिए लोन एप्लाय करने से पहले आपको इन बिंदुओं के बारे में जागरूक रहते हुए लोन देने वाले बैंक या कंपनी से इन बिंदुओं के बारे में चर्चा कर लेनी चाहिए।

इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कृपया अपने वित्तीय हितों की रक्षा के लिए सभी नियम और शर्तें अच्छी तरह से पढ़ें।

मुख्य बातें

  • दिवाली का समय नए या सेकेंड-हैंड (पुरानी) कार खरीदने के लिए अक्सर सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि इस दौरान आकर्षक ऑफर और विशेष छूट मिलती हैं।
  • वाहन और फाइनेंस विकल्प चुनने से पहले अपनी क्षमता के अनुसार वास्तविक बजट तय करना बहुत ज़रूरी है।
  • खरीदारों को अपनी ज़रूरतों और वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार यह सोच-समझकर तय करना चाहिए कि नई कार बेहतर रहेगी या पुरानी।
  • अलग-अलग कार मॉडलों और उनके फीचर्स की जानकारी लेने से सही और समझदारी भरा खरीदारी का निर्णय लेने में मदद मिलती है।
  • त्योहारों की छूट के बाद भी अंतिम ऑन-रोड कीमत पर बातचीत करने से बेहतर कीमत और अधिक लाभ मिल सकता है।

अस्वीकरण 

इस ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। हमारे उत्पादों और सेवाओं से संबंधित पूरी जानकारी के लिए, कृपया अपनी निकटतम शाखा पर जाएँ।

chatbot icon