क्या आप अपनी पसंदीदा कार खरीदने के साथ साथ करना चाहते हैं पैसों की बचत?
एक नई कार खरीदना काफी महत्वपूर्ण इंवेस्टमेंट होता है और अपनी कीमत की वजह से पहली बार में तो ये काफी मुश्किल लगता है। पहली बार कार खरीदते समय बजट से लेकर लोन प्रोसेस जैसी सारी जानकारी रखना बहुत जरूरी है।
अब आपको इसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इस ब्लॉग में हम बताने जा रहे है आपको कार खरीदने की पूरी प्रोसेस
1.कार खरीदने के लिए अपना वास्तविक बजट तय करें
क्या आप लंबी इंटरसिटी ड्राइव्स या फिर रोजाना काम पर जाने के लिए एक कार खरीदना चाहते हैं? आमतौर पर लोग अपने बिजनेस या कमर्शियल उपयोग के लिए कारें खरीदते हैं जिन्हें वो टैक्सी या कैब सर्विस के काम में लगाते हैं। यदि आप पहली बार कार खरीद रहे हैं और आपको इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आगे दिया गए स्टेप इसमें आपकी मदद कर सकते है।
● कार की ऑन रोड कीमत: किसी कार की फाइनल ऑन रोड कीमत उसकी एक्स-शोरूम कीमत से ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको कार खरीदने के साथ ही व्हीकल रजिस्ट्रेशन फीस और इंश्योरेंस की कीमत भी चुकानी पड़ती है।
भारत में कार पंजीकरण शुल्क और सड़क कर कार के प्रकार (पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक) और भारतीय राज्य जहां आप कार खरीदते हैं, के आधार पर 8% से 14% तक भिन्न होता है।
इसके अलावा आपको थर्ड पार्टी लायबिलिटी और कार को हुए नुकसान की भरपाई के लिए कार इंश्योरेंस जरूर खरीदना चाहिए। साथ ही आपको इंजन प्रोटेक्शन,जीरो डेप्रिसिएशन,रोडसाइड असिस्टेंस और रिटर्न टू इनवॉइस जैसे एड ऑन्स भी जरूर लेने चाहिए। कार दुघर्टना होने पर या फिर कोई दूसरी अप्रिय घटना होने पर इन एड ऑन्स से आपके कार इंश्योरेंस की क्लेम वैल्यू बढ़ती है।
● मेंटेनेंस: यदि आप नई कार, यूज्ड या सेकंड हैंड कार खरीदने वाले हैं तो एक समय बाद आपको सर्विसिंग और मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है।
● फ्यूल कॉस्ट: आपको अपनी ड्राइव करने की आदंत के हिसाब से हर महीने फ्यूल कॉस्ट को कैलकुलेट करना चाहिए क्योंकि इससे आपको ये पता लग सके कि हर महीने आखिर आप फ्यूल पर कितना पैसा खर्च कर रहे हैं।
2. नई कार या प्री-ओन्ड कार में से चुनें
● नई कार: नई कार खरीदने का मतलब है कि आपको इसके साथ वॉरन्टी,एडवांस्ड फीचर्स और फ्रैश लुक का एडवांटेज मिलता है। हालांकि नई कार महंगी होती है और उसकी कॉस्ट काफी तेजी से गिरती है।
● सेकंड हैंड कार: यदि आपके पास ज्यादा बजट नहीं है और आपको क्वालिटी भी चाहिए तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। आज मार्केट में काफी सर्टिफाइड यूज्ड कारें उपलब्ध हैं जिनके साथ इंस्पेक्शन रिपोर्ट और वॉरन्टी भी आपको मिल जाएंगी और साथ ही इनकी डेप्रिसिएशन रेट्स भी कम होती है। डेटा और रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में प्री-ओन्ड कार मार्केट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है जो कि फाइनेंशियल ईयर 2025 तक 8.2 मिलियन यूनिट्स का हो जाएगा।
● यूज्ड कार: प्री-ओन्ड कार के तुलना में यूज्ड कार सस्ती जरूर होती है मगर आपको इनकी क्वालिटी के हिसाब से रिपेयरिग और मेंटेंनेंस कॉस्ट पर अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ता है। ऐसे में यूज्ड कार लेने से पहले कार की पूरी हिस्ट्री जरूर चैक कर लें। आप व्हीकल की क्वालिटी,पेंडिंग ट्रैफिक चालान या फिर दुर्घटना आदि जैसी चीजों की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
● प्रोफेशनल टिप: यदि आप अफोर्डेबिलिटी और रिलायबिलिटी के बीच एक अच्छा संतुलन खोज रहे हैं तो आपके लिए एक सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कार ज्यादा बेस्ट रहेगी।
3. कार की कंडीशन और फीचर्स जरूर चैक कर लें।
कार खरीदना काफी बड़ा इंवेस्टमेंट होता है और किसी डील को फाइनल करने से पहले आपको कार की कंडीशंन और उसके फीचर्स के बारे में जरूर मालूम होना चाहिए। कार खरीदने से पहले आप इन बिंदुओं पर गौर कर सकते हैं जो इस प्रकार से है:
● माइलेज: यदि आप रोजाना के हिसाब से आने जाने के लिए कार लेना चाहते हैं या फिर लंबी यात्राओं के लिए कार का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो, आपके लिए कार का माइलेज काफी महत्वपूर्ण है। आमतौर पर शहरों में सीएनजी कारें काफी प्रचलन में हैं जिनका माइलेज काफी अच्छा होता है। वहीं कमर्शियल या इंटरसिटी ट्रैवल के लिए पेट्रोल कारें अच्छी होती है क्योंकि डीजल कारों के मुकाबले इनको मेंटेन करने में ज्यादा खर्चा नहीं आता है।
● गियरबॉक्स: आप अपनी जरूरत के मुताबिक मैनुअल या फिर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कार ले सकते हैं मगर ऑटोमैटिक कार काफी महंगी पड़ती है। हालांकि पहली बार कार खरीदने जा रहे लोगों के लिए अच्छी होती है क्योंकि ये ड्राइव करने में आसान होती है।
● टेस्ट ड्राइव: कार खरीदने से पहले हमेशा उसकी टेस्ट ड्राइव लें जिसमें आपको उसके स्टीयरिंग,क्लच,एक्सलरेटर और पूरे फंक्शंस की स्मूदनैस का अंदाजा लग जाएगा।
● व्हीकल हिस्ट्री: यदि आप सेकंड हैंड या यूज्ड कार लेते हैं तो आपको उसका व्हीकल आईडेंटिफिकेशन नंबर जरूर चैक करना चाहिए ताकि आपको उसके पहले के मालिकों और कार एक्सिडेंट की हिस्ट्री के बारे में पता लग सकें। इस स्टेप से आप चोरी की गई कार की खरीद फरोख्त जैसी धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
● प्रोफेशनल यूज्ड कार चैकअप: यूज्ड कार खरीदने से पहले किसी अनुभवी मैकेनिक से कार के इंजन,स्टीयरिंग,ब्रेक्स और दूसरी कंडीशंस की जरूर जांच करा लें।
4. विभिन्न कार लोन और फाइनेंस ऑप्शंस की तुलना करें
कीमत ज्यादा होने के कारण कार खरीदना उतना आसान नहीं होता है और कार लोन आपकी इसमें काफी मदद कर सकता है। आपको बैंक,एनबीएफसी और दूसरे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से कार लोन दिया जाता है। हालांकि आप अपनी जरूरत के मुताबिक एक सीमित अवधि और कम ब्याज दर पर कार लोन लेने का प्रयास करें।
एसके फाइनेंस में हम पहली बार कार खरीदने जा रहे कस्टमर्स को हर टाइप की कार के लिए कार लोन लोन देते हैं। यहां आपको नई कार और यूज्ड कार दोनों के लिए आसानी से कार लोन मिल जाएंगे।

सबसे अच्छे लोन प्रोवाइडर्स आपको कम से कम डॉक्यूमेंट्स के साथ तुरंत कार लोन प्रोसेस करके देते हैं और इसी चीज के लिए एसके फाइनेंस जानी जाती है। भले ही आप नौकरीपेशा हो या फिर आपका कोई बिजनेस है या फिर आप कोई टैक्सी ड्राइवर जो अपनी कार लेना चाहता हो, आप अपने नजदीकी एसके फाइनेंस ब्रांच पर जाकर फ्लेक्सिबल रीपेमेंट ऑप्शंस के साथ आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं।

● प्रोफेशनल टिप: अपने लोन का रीपेमेंट खत्म करते समय लोन देने वाली संस्था से लोन एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) प्राप्त करना ना भूलें। ये सर्टिफिकेट इस बात का सबूत है कि आपने अपना पूरा लोन चुका दिया है जिसकी कोई राशि बकाया नहीं है। इससे आप भविष्य में अपनी कार दोबारा भी बेच सकते हैं।
एसके फाइनेंस में हम आपकी ईएमआई खत्म होने पर ऑटोमैटिक तरीके से आपको लोन एनओसी प्रोसेस करके देते हैं और ये प्रक्रिया 30 दिन के अंदर पूरी कर ली जाती है।
5. कार इंश्योरेंस लेना ना भूलें
पहली बार कार खरीदने जा रहे लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि कार इंश्योरेंस एक ऑप्शन नहीं बल्कि एक जरूरी चीज है। भारत में कम से कम थर्ड पार्टी इंश्योरेंस रखना अनिवार्य है जो कि सड़क दुर्घटना के समय थर्ड पार्टी की जिम्मेदारी तय करता है।
हालांकि, आप कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस भी ले सकते हैं जिसके साथ आपको मिलते हैं निम्न कवरेज:
- थर्ड पार्टी इंश्योरेंस
- ओन डैमेज कार इंश्योरेंस
- रिटर्न टू इनवॉइस वैल्यू (आरटीआई)
- इंजन प्रोटेक्ट
- रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए)
- जीरो डेप्रिसिएशन
एस.के. फाइनेंस के साथ खरीदें अपनी पहली कार!
एस.के. फाइनेंस के साथ बेस्ट लोन ऑफर्स और हमारे एक्सपर्ट्स की असिस्टेंस में कार खरीदने जैसे खुशी के पल को और बेहतर करें।
यहां आपको आपकी इनकम के हिसाब से कार लोन अवधि और लोन चुकाने के ऑप्शंस के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा हम काफी आकर्षक ब्याज दर के साथ कार लोन देते हैं और हमारा कस्टमर सपोर्ट भी काफी अच्छा है जो कि पहली बार कार खरीदने वाले लोगों को एक शानदार एक्सपीरियंस देता है। आज ही कार लोन के लिए आवेदन करें!















































